फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 candidates purchased 20 sets of nomination papers for the Salon by-election

Raebareli News: सलोन उपचुनाव में 12 उम्मीदवारों ने खरीदे 20 सेट नामांकन पत्र

Mon, 21 Sep 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
12 candidates purchased 20 sets of nomination papers for the Salon by-election
सलोन। नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के तहत अब तक 12 उम्मीदवार 20 सेट नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। रविवार को दो उम्मीदवारों ने तीन सेट परचे खरीदे, जबकि शनिवार को एक सेट परचा खरीदने वाले एक मसाला कारोबारी ने रविवार को एक और सेट खरीदा।
विज्ञापन


तहसील परिसर स्थित पर्चा बिक्री केंद्र पर निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हालांकि आम दिनों की तुलना में केंद्र पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ कम रही और इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
विज्ञापन


उधर, चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कई दावेदार समर्थकों के साथ क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। एआरओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed