{"_id":"5b75c76d42c792076718e2bb","slug":"11534445421-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाई गईनागपंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाई गईनागपंचमी
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में नागपंचमी का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। किसी ने सांपों को दूध पिलाया तो किसी ने शाम को गुड़िया को पीटकर रस्म अदा की।
इस दिन कई स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सबसे प्रमुख लंबी कूद रही। डीह में ऊंचाहार के साहब सिंह और खीरों में ऐंधी के प्रदीप कुमार ने सबसे लंबी छलांग लगाकर पहला मुकाम हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गौवा बाजार मजरे इटारा गांव में नागपंचमी पर हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में चौबेपुर ऊंचाहार के साहब सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
रायपुर महेवा के शैलेश को दूसरा और जगतपुर के पवन यादव को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि प्रधान रेखा यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, श्याम बहादुर, रामकुमार कौशल, हर्ष बहादुर सिंह, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक तालेश्वर मंदिर मैदान मथुराखेड़ा मजरे खीरों में नागपंचमी पर लंबी कूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लगभग 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार (ऐंधी) ने 23.9 फिट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह खुर्रमपुर के जीतू ने 23.8 फिट की छलांग लगाकर दूसरे और मझिगवां के सौरभ ने 23.7 फिट की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। सिद्धनाथ मिस्त्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।