फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो साल में धंस गया डिडौली के पास हाईवे पर बना पुल

दो साल में धंस गया डिडौली के पास हाईवे पर बना पुल

Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो साल में धंस गया डिडौली के पास हाईवे पर बना पुल
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिडौली के निकट पुल का एप्रोच धंस गया। बारिश के कारण पुल के आसपास काफी मिट्टी धंसने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



हालांकि एनएचएआई ने आननफानन एप्रोच को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। हाईवे से गुजरने वाले दो लाख से ज्यादा राहगीरों की जान सांसत में है।


650 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया गया है। निर्माण 2015 में पूरा हुआ था।


डिडौली के पास एनएचआई की ओर से नया पुल बनाया गया है। पुल के निर्माण में हुई मनमानी से जगह-जगह मिट्टी धंस गई। इससे पुल के धंसने का खतरा बढ़ गया है।


कहीं सड़क धंसी तो कहीं पर पुल जर्जर
लखनऊ-रायबरेली हाईवे के निर्माण में मनमानी की गई है। इससे कहीं पर सड़क धंस गई तो कहीं पर पुल जर्जर हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बछरावां, हरचंदपुर, रतापुर, रतापुर चौराहा, छलजापुर, मोटल चौराहा समेत कई जगह सड़क धंस गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एनएचएआई के अफसरों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed