फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सर्पदंश से महिला की मौत, उसे देखने

सर्पदंश से महिला की मौत, उसे देखने

Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से महिला की मौत, उसे देखने
रास्ते में लटक रहे तार में फंसी बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन



परशदेपुर। रास्ते में लटक रहे बिजली के तार में फंसकर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर शनिवार को एक महिला की मौत हो गई।


वह अपनी एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए परिवार समेत बाइक से उसके घर जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना से दोनों घरों में कोहराम मच गया।



नसीराबाद के ओलीपुर सडंहा निवासी हौसिला देवी (52) पत्नी रामनरेश कमरे से लकड़ी निकाल रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया।


परिवारीजनों ने पहले झाड़-फूं क कराया, लेकिन राहत न मिलने पर उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


इस पर हौसिला देवी के घरवालों ने अपने रिश्तेदार व पूरे रामस्वरूप मजरे बेवल निवासी गजाधर वर्मा को इसकी सूचना दी।


कुछ देर बाद गजाधर अपने बेटे राजाराम, बहू उर्मिला व पत्नी सुमेरा के साथ बाइक से अंतिम दर्शन के लिए हौसिल देवी के घर जा रहा था।


तभी बेवल बभनपुर माइनर के पास लटकर रहे बिजली के तार में उसकी बाइक फंस कर अनियंत्रित हो गई, जिससे सभी लोग गिरकर चोटिल हो गए।


हादसे में सुमेरा पत्नी गजाधर को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से आननफानन परिवारीजन उसे लेकर नसीराबाद सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed