{"_id":"5b0ef5634f1c1bf16e8b5605","slug":"11527706979-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
Updated Thu, 31 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में तालाबंदी, चार अरब का कारोबार ठप
रायबरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई।
हड़ताल से जिलेभर की बैंक शाखाओं में पूरी तरह से तालाबंदी रही। तालाबंदी होने से करीब चार अरब का कारोबार ठप रहा। लेनदेन के लिए बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैया के कारण समेत अन्य अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ उपेक्षा का आरोप लगाया।
कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब आश्वासन पर काम नहीं चलेगा। उन्हें उनका हक चाहिए।
शहर से लेकर देहात क्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों की करीब 250 शाखाओं के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन
बैंकों के शटर बंद होने से लेनदेन करने पहुंचे ग्राहक निराश हुए। कुछ ग्राहक तो इस उम्मीद के साथ बैठे रहे कि बैंक खुलेगी। दोपहर तक बैठे रहे और फिर मायूस होकर वापस लौट गए।
बैंक अधिकारी और कर्मचारी दो दिनी हड़ताल पर रहे। सभी ने बैंकों के सामने और फिर सभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सुपर मार्केट में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला महामंत्री अयाज अहमद, रमेश आश्रित, सुनील ओझा, योगेश सिंह, यूबी सिंह, शिखर श्रीवास्तव, विशाल, अमरेंद्र, गौरव सिंह, निधि, सोनी, दीपिका, स्वाति वाजपेयी आदि ने कहा कि हम सभी को मात्र दो फीसदी की वेतन बढ़ोतरी का लाभ दिया जा रहा है, जो गलत है।
इसका विरोध किया जा रहा है। 31 मई को भी बैंकों में पूरी तरह से हड़ताल रहेगी। जिला महामंत्री अयाज अहमद ने बताया कि हड़ताल के कारण पहले दिन बैंकों में चार अरब का लेनदेन ठप रहा।