{"_id":"5a4e70404f1c1bce6d8b7e3c","slug":"11515089984-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी की मरम्मत के लिए गेट बंद होने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी की मरम्मत के लिए गेट बंद होने से लोग हुए परेशान
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी की मरम्मत से लालगंज-रायबरेली मार्ग बाधित
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित रेलवे गेट में चेक रेल बदले जाने पर पांच घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। गेट बंद होने से पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था। रूट डायवर्जन से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लालगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित रेलवे गेट नंबर 71-बी में चेक रेल टूट गई थी। जिसके कारण गुरुवार को चेक रेल बदलने का काम किया जा रहा था।
यह कार्य सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान सफर करने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी मार्ग डायवर्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मार्ग बंद होने से दिन भर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े वाहनों व बसों को डलमऊ होकर निकाला गया।
जबकि छोटे वाहनों को तौधकपुर गांव होते निकाला गया। मार्ग डायवर्ट होने पर तौधकपुर गांव में घंटों लोग जाम में फंसे रहे। शाम चार बजे रेलवे गेट खुलने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।