{"_id":"59e10aa04f1c1b59678b5b32","slug":"11507920544-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई विद्युत इकाई से उत्पादन शुरू, 173.14 मेगावाट का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई विद्युत इकाई से उत्पादन शुरू, 173.14 मेगावाट का इजाफा
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी में 173.14 मेगावाट का और विद्युत उत्पादन शुरू
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में नव निर्मित 500 मेगावाट क्षमता वाली इकाई से 173.14 मेगावाट का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। इस नवीन विद्युत इकाई से उत्पादित बिजली उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा चंडीगढ़ को भी दी जा रही है। एनटीपीसी के प्रबंधक जनसंपर्क अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को अभी तक 485.50 मेगावाट विद्युत आपूर्ति हो रही थी, जो बढ़ कर 658.64 मेगावाट हो गई है। इस विद्युत इकाई के चालू हो जाने से जहां ऊंचाहार परियोजना की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 1560 मेगावाट हो गई है, वहीं एनटीपीसी संस्था की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 50608 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। 50608 मेगावाट क्षमता स्थापित हो जाने के बाद विश्व की अग्रणी विद्युत कंपनी बनने में एक कदम और आगे बढ़ चुकी है। ऊंचाहार परियोजना की उक्त विद्युत इकाई का निर्माण कार्य 32 महीने में पूरा किया गया है, जो कि विद्युत परियोजना निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व रिकार्ड स्थापित हुआ है।