फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सरकार की जनोपयोगी योजनाएं जन-

सरकार की जनोपयोगी योजनाएं जन-

Sat, 07 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरकार की जनोपयोगी योजनाएं जन-
देश व प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : अनुप्रिया
विज्ञापन

रायबरेली। रिफार्म क्लब में शुक्रवार को आयोजित अपना दल के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2019 का चुनाव नजदीक आ रहा है। पहले की अपेक्षा आज देश व प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। कार्यकर्ता जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। मोदी और योगी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार में हमारी भागीदारी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आम जनता की समस्याओं के लिए अधिकारियों से काम कराना आप सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोधी दलों ने सिर्फ यहां की जनता को ठगने का काम किया। मोदी सरकार का पूरा फोकस विकास पर है। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि समाज एकजुट होकर संघर्ष करे, तभी प्रदेश में अपना दल मजबूत होगा। प्रदेश प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। संगठन प्रमुख करुणा शंकर पटेल, प्रदेश सचिव मान सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मीडिया सचिव यशपाल पटेल, संरक्षक एलसी कनौजिया, अरविंद सिंह ने भी अपनी बात कही। इस मौके पर भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, प्रितेश सिंह, अनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed