फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिगड़ता जा रहा मौसम का मिजाज

बिगड़ता जा रहा मौसम का मिजाज

Fri, 08 Feb 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिगड़ता जा रहा मौसम का मिजाज
रायबरेली। तेज हवा के साथ बुधवार रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी दिनभर जारी रहा। तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से सर्दी का सितम और बढ़ गया।
विज्ञापन



तेज हवा व बारिश से खेतों में खड़ी सरसों की फसल भी गिर गई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। कृषि विभाग के अफसरों का दावा है कि वैसे तो अभी मौसम से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यदि इसी तरह मौसम रहा तो खासकर सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। बुधवार रात एक बार फिर मौसम खराब हो गया। शहर के साथ ही डलमऊ, महराजगंज, बछरावां समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार सुबह भी धुंध व बदली छाई रहने से सिहरन बढ़ गई। पूरे दिन बदली छाई रही। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हवा चलने से मौसम सर्द रहा।


लोग घरों में ही दुबके रहे। दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। वहीं शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लिया।


मौसम सर्द होने से बाजार में भी चहल-पहल कम दिखी। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे सरसों की फसल को नुकसान हुआ।


किसान अजय सिंह, सोनू सिंह, बबलू सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह का कहना है कि इस बार सरसों की फसल अच्छी थी, जिससे अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। पिछले दिनों ओले गिरने से फसल खराब हुई थी। अब बारिश से और नुकसान हुआ। हालांकि गेहूं की फसल को बारिश से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed