{"_id":"5c5c2de1bdec221a376689bf","slug":"111549544929-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक के घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक के घर को बनाया निशाना
विज्ञापन
इन्हौना-सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने होटल मालिक के घर से जेवरात, कपड़े समेत छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय होटल संचालक परिवार के साथ कानपुर गया था। जब वह घर वापस आया तो उसे जानकारी हुई।
लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सरैया सरालपुर मजरे चिलौली गांव में होटल के मालिक बृजेश तिवारी के घर में पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर घर में घुस गए।
कमरे के दरवाजों को तोड़कर बक्सा व अलमारी में रखे जेवरात, कपड़े समेत छह लाख का माल पार कर दिया। वारदात की रात पीड़ित अपने परिवार के साथ अपनी बहन के घर कानपुर गया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन जब पीड़ित घर पहुंचा तो घर पर पूरा समान बिखरा मिला। थानाध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।