{"_id":"5b5771474f1c1b466d8b6bb2","slug":"111532457287-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन रद्द होने के सदमे में गई शिक्षामित्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन रद्द होने के सदमे में गई शिक्षामित्र की जान
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर के जफरापुर गांव में समायोजन रद्द किए जाने के सदमे में एक शिक्षमित्र की जान चली गई। बताया जाता है कि शिक्षामित्र बीमार भी चल रहा था।
आर्थिक तंगी होने के कारण इलाज तक नहीं करा पा रहा था। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जफरापुर निवासी रज्जनलाल (37) पुत्र राम आसरे गांव से कुछ दूरी स्थित प्राथमिक स्कूल राजापुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था।
बताते हैं कि 25 अगस्त 2017 को उसका समायोजन रद्द हो गया था। समायोजन रद्द होेने के बाद वह अवसाद में रहने लगा। बीमार भी हो गया।
लखनऊ में इलाज कराने लगा। आर्थिक तंगी की वजह से इलाज कराना बंद कर दिया। इन दिनों जिला मुख्यालय स्थित जेल रोड के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराना शुरू कर दिया था।
सोमवार की रात हार्ट अटैक होने से रज्जनलाल की मौत हो गई। राजापुर गांव के प्रधान देशराज यादव का कहना है कि समायोजन रद्द होने के चलते ही रज्जनलाल सदमे में था और इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिवारीजनों का कहना है कि रज्जनलाल की सदमे में मौत हुई है। उधर, एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षामित्र की मौत की जानकारी नहीं है।