फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली के विरोध पर चालक को पीटा

वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली के विरोध पर चालक को पीटा

Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली के विरोध पर चालक को पीटा
वाहन स्टैंड पर चार गुना शुल्क बढ़ाने पर हंगामा
विज्ञापन



परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत नसीराबाद में शनिवार को वाहन शुल्क की वसूली चार गुना बढ़ाने और साथी की पिटाई से टैक्सी चालकों का गुस्सा भड़क गया।


सभी ने नगर पंचायत कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को बंधक बना लिया। नगर पंचायत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।


यही नहीं साथी की पिटाई से गुस्साए चालकों ने सलोन-जायस मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिशाषी अधिकारी ने बढ़े शुल्क में 10 रुपये तत्काल प्रभाव से कम कर दिए और एक सप्ताह में बोर्ड की बैठक के बाद नगर पंचायत की दरों की वसूली कम कराने का आश्वासन दिया। तब वाहन चालक शांत हुए। पुलिस ने चालक की पिटाई के आरोपी को दबोच लिया है।


नगर पंचायत नसीराबाद के गठन के बाद पहली बार नगर पंचायत ने 18 मई को वाहन टैक्सी स्टैंड की नीलामी की गई। इसका ठेका पूरे नंदा मजरे गढ़ा सुजवरिया गांव के शिवभूषण शुक्ल ने तीन लाख 80 हजार रुपये में लिया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत ने ठेकेदार को वाहन चालकों से जो शुल्क लेने का आदेश दिया, वह अन्य नगर पंचायतों से चार गुना अधिक होने के चलते शनिवार को टैक्सी व मैजिक आदि वाहन चालक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद गेट बंद कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और गेट के सामने वाहन खड़े हंगामा काटने लगे। इसी बीच वाहन स्टैंड का शुल्क वसूली कर रहे दो लोगों ने टैक्सी चालक व पूरे बाकर मजरे परशदेपुर के रहने वाले नूर मोहम्मद की पिटाई कर दी।


इससे गुस्साए चालकों ने सलोन-जायस रोड मऊ तिराहे पर जाम लगा दिया। चालक ललित कुमार, अवधेश, आसिफ, चांद, राजू यादव, दिलजान, धर्मेद्र, मनोज आदि का कहना था कि ठेकेदार अधिक वसूली कर रहा है। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देता है।


काफी देर बाद अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौके पर पहुंचे और वाहन चालकों के साथ बातचीत कर एक सप्ताह में वसूली दर कम कराने का आश्वासन दिया और तत्काल प्रभाव से वर्तमान दरों में दस रुपये कम कर दिए।



इसके बाद मामला शांत हुआ। नसीराबाद एसओ जेपी यादव ने बताया कि, चालक की पिटाई के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।


अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य ने बताया कि, नसीराबाद की वाहन स्टैंड की वसूली दर अन्य नगर पंचायतों की अपेक्षा ज्यादा है। अध्यक्ष को पत्र भेजकर बोर्ड की बैठक कराने के लिए कहा है, जिससे बढ़े वाहन शुल्क को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed