{"_id":"5af33f514f1c1b6e098b8e8a","slug":"111525890897-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव ने नहीं जाना एआरटीओ दफ्तर का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव ने नहीं जाना एआरटीओ दफ्तर का सच
Updated Thu, 10 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव ने नहीं जाना एआरटीओ दफ्तर का सच
रायबरेली। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के प्रभारी मो. इफ्तेखारुद्दीन बुधवार को भ्रमण के दूसरे दिन एआरटीओ दफ्तर की मनमानी कार्यशैली को देखने के लिए नहीं पहुंचे।
हर बार भ्रमण में उन्होंने मुख्यालय के एक दफ्तर की कार्यशैली को जांचा, लेकिन इस बार कार्यक्रम तय होने के बाद भी वे एआरटीओ दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम व बेलाभेला सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद लालगंज ब्लॉक के कटरा गांव में चौपाल लगाई।
अपर मुख्य सचिव गत मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां आए। बुधवार को उन्हें एआरटीओ दफ्तर की कार्यशैली को देखना था। कार्यक्रम तय होने के बाद भी वे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि एआरटीओ में मनमानी की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। अपर मुख्य सचिव ने मोती लाल नेहरू स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान कार्यों को पूरा कराने के लिए इस्टीमेट तैयार कर भेजने के आदेश दिए। बेलाभेला सीएचसी में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के आदेश दिए।
उन्होंने लालगंज क्षेत्र के कटरा गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को मनरेगा से सभी तालाबों को तीन-तीन मीटर तक गहरा कराने के लिए इस्टीमेट बनाने के आदेश दिए।
तालाबों तक पानी की व्यवस्था के लिए नालियों व गूल बनवाने के लिए इस्टीमेट बनाने के लिए कहा। पिछले दिसंबर महीने में रुपरानी के पति की मौत के बाद भी पारिवारिक लाभ योजना के तहत अब तक फार्म न भरवाने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम को तत्काल योजना का लाभ दिलाने के आदेश दिए।