फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 करोड़ का ओएफसी प्लांट तैयार, ट्रायल शुरू

50 करोड़ का ओएफसी प्लांट तैयार, ट्रायल शुरू

Sat, 06 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
50 करोड़ का ओएफसी प्लांट तैयार, ट्रायल शुरू
50 करोड़ का ओएफसी प्लांट तैयार, ट्रायल शुरू
विज्ञापन


रायबरेली। काम की कमी से बंदी की कगार पर पहुंच चुकी इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईटीआई) के कायाकल्य की तैयारी है।

इसके लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से ऑप्टिकल फाइवर केबल (ओएफसी) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ट्रायल का काम भी शुरू हो गया है।

तीन कंपनियों से 11,600 किलोमीटर केबल बनाने की डिमांड मिल गई है। प्लांट में 12 से लेकर 96 पेयर की केबल का उत्पादन होगा। इस काम के शुरू हो जाने के बाद आईटीआई के हालात में सुधार होगा।

साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। शुरुआत में तीन सौ से ज्यादा कर्मचारियों और इंजीनियरों को रोजगार मिलेगा। हाईटेक मशीनें होने के कारण उनको चलाने के लिए कुशल कारीगरों की जरूरत भी पड़ेगी। इसके लिए भर्तियां चल रही हैं।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से आईटीआई की स्थिति बेहद खराब हो गई। घाटे में होने के कारण तमाम प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। अब आईटीआई के कायाकल्प के लिए काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से ओएफसी प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट में 12, 24, 48 और 96 पेयर की केबल तैयार की जाएगी।

शुरू में 12 व 24 पेयर के केबल तैयार होंगे। प्लांट के तैयार होने के साथ ही उसके ट्रायल का काम भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही कुशल कारीगरों की भर्तियां भी चल रही हैं।


आईटीआई को भारत ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएम), बीएसएनएम व डिफेंस से करीब 11600 किलोमीटर केबल बनाने की डिमांड भी मिल चुकी है। ट्रायल का काम पूरा होते ही जल्द ही केबल बनाने और आपूर्ति का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed