{"_id":"5a171bf14f1c1bee688bd7ff","slug":"111511463921-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बीएसएनल कर्मियों ने बनाई ह्यूमन चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बीएसएनल कर्मियों ने बनाई ह्यूमन चेन
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कर्मियों ने बनाई मानव शृंखला
रायबरेली। बीएसएनएल की सभी यूनियनों और एसोसिएशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मानव शृंखला बनाकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों ने कहा कि हम सभी मांग करते हैं कि तीसरा वेतन रिवीजन 1 जनवरी 2017 से 15 प्रतिशत फिटमेंट लाभ के साथ दिया जाए। दूसरे वेतन रिवीजन के छूटे मुद्दों का समाधान किया जाए। इस मौके पर एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कन्वीनर आरपी चौधरी ने भविष्य के कार्यक्रमों को एकता के साथ पूर्ण कराने में सभी से सहयोग मांगा। साथ ही 12 एवं 13 दिसंबर की आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर हरिवंश मौर्या, राजेश कुमार, सुनील दुबे, मो. तौफीक, प्रतिभा देवी, सरिता सिंह, आशा रानी, अर्चना, अनीता, मोनी आदि मौजूद रहे।