{"_id":"015c5f954e388ec56db86a89ce1b3048","slug":"11-people-sick-from-eating-contaminated-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित मांस खाने से 11 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित मांस खाने से 11 लोग बीमार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ क्षेत्र के रसूलपुर धरावां गांव में दूषित मांस खाने से 11 लोग बीमार हो गए। सभी ने पहले निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर शुक्रवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर पर्याप्त सुविधाएं न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालात ये रहे कि किसी बीमार का स्ट्रेचर तो किसी का बेंच पर इलाज किया गया। इससे परिवारीजनों में जबरदस्त आक्रोश रहा। सभी को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है। सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर जगतपुर से आई स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर दवाएं वितरित कीं।
रसूलपुर धरांवा गांव निवासी राजू के यहां आठ जुलाई को मीट पार्टी थी। इसमें पड़ोसियों ने भी हिस्सा लिया। दूसरे दिन पूनम (25), विकास (6), फूलमती (25), छोटेलाल (45), रामपति (28), राजरानी (7), राजू (29), रिंकू (40), सावित्री (40), गुड़िया (25) को उल्टी दस्त शुरू हो गई।
विज्ञापन
निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर सभी को सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया गया, यहां पर सभी को अव्यवस्थाओं से सामना करना पड़ा।
किसी का इलाज स्ट्रेचर पर किया गया तो किसी का बेंच पर। सीएचसी अधीक्षक आशाराम वर्मा ने बताया कि अब बीमार लोगों की हालत ठीक है। रसूलपुर धरावां गांव सीएचसी जगतपुर में आता है।
वहां के चिकित्सकों को सूचना दी गई। जगतपुर के चिकित्सकों ने गांव पहुंचकर दवा का छिड़काव कराया। लोगों को दवाएं भी बांटी गईं हैं।