फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   11 independent and 7 seats occupied by SP

11 पर निर्दलीय और 7 सीटों पर सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:33 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 independent and 7 seats occupied by SP
ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच मतदान के बाद मतगणना हुई। जिले में ब्लॉक प्रमुख की 18 सीटों में से 11 निर्दलीयों के कब्जे में रहीं।
विज्ञापन


सपा को मात्र सात सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के छोटे भाई अनुराग पांडेय की पत्नी मीना पांडेय जहां दीनशाहगौरा ब्लॉक से चुनाव जीत गई हैं।
विज्ञापन


वहीं बछरावां से सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला, सरेनी विधायक देवेंद्र सिंह के भाई अनंतेश सिंह लालगंज सीट से चुनाव जीत गए हैं। परिणाम आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी के साथ विजयी उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। जिले में 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 5 फरवरी को नामांकन हुआ था।

सात सीटों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण बाकी 11 ब्लॉकों में रविवार को मतदान कराया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा की गई थी।

ब्लॉकों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ रही। अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना हुई और रिजल्ट आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सबसे प्रतिष्ठा वाली दीनशाह गौरा की सीट पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के अनुज अनुराग पांडेय की पत्नी मीना पांडेय ने जीत दर्ज कराई। उन्हें 29 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता सिंह को 19 मत मिले।

बछरावां विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने 58 मत पाकर जीत दर्ज कराई। किरन देवी 16 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। यहां भी सपा समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।

राही ब्लॉक में लक्ष्मीदेवी 45 मत पाकर जीतीं। सपा प्रत्याशी राजकुमारी 40 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जीत मिलते ही समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। सतांव में मुकीम अहमद ने 72 मत पाकर सपा के चंद्रपाल को हराया।

चंद्रपाल को 11 मत मिले। हरचंदपुर में बबलू 62 मत पाकर जीते। छह मत पाकर कल्लू दूसरे स्थान पर रहे। महराजगंज से सत्येंद्र सिंह ने 47 मत पाकर उमाशंकर यादव को हराया।

उमाशंकर को 20 मत मिले। सलोन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह की पत्नी किरन सिंह चुनाव हार र्गई हैं। यहां सपा प्रत्याशी निर्मला देवी 57 मत पाकर विजयी घोषित की गईं।

किरन सिंह को 52 मत मिले। छतोह में सैयद अहमद 38 मत पाकर जीते। जबकि ऊषा सिंह 20 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंचाहार में शिवानी सिंह 54 मत पाकर जीतीं।

सावित्री 18 पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। डलमऊ में मिथलेश कुमारी 81 मत पाकर जीतीं। सपा प्रत्याशी अर्चना चौधरी को मात्र चार मत ही मिले। लालगंज से सपा से सरेनी विधायक देवेंद्र सिंह के भाई अनंतेश सिंह ने जीत दर्ज कराई है।


अमेठी जिले के तिलोई व बहादुरपुर ब्लॉक में निर्विरोध व सिंहपुर ब्लॉक में मतदान कराया गया। तिलोई से सपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह व बहादुरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सिंघल को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित किया गया।

सिंहपुर ब्लॉक में हुए मतदान में सपा प्रत्याशी रंजीत सिंह ने 60 मत पाकर जीत दर्ज कराई, जबकि रमेश अग्निहोत्री को 32 मत मिले।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed