{"_id":"5c5c7dfabdec22094a2c8062","slug":"101549565434-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका 19 गांवों के सचिवों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका 19 गांवों के सचिवों का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में निर्माणाधीन प्रसाधनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए डीएम संजय कुमार खत्री ने प्रधानों व सचिवों की बैठक बुलाई, लेकिन हड़ताल के कारण कोई भी सचिव बैठक में शामिल नहीं हुआ।
मामले में नाराजगी जताते हुए डीएम ने राही और सतांव ब्लॉक के 19 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है। मामले में सभी से जवाब मांगे गए हैं।
जवाब आने के बाद ही वेतन देने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने राही और सतांव ब्लॉक के 19 प्रधानों व सचिवों को बुलाकर स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में राही ब्लॉक के कचौंदा मोहद्दीनपुर, बेलाभेला, भदोखर, बेलागुसीसी, लोधवारी, गोंदवारा, खुरहटी, रुस्तमपुर, झकरासी, सतांव ब्लॉक के अटौरा बुजुर्ग, अटौरा खुर्द, बरउवा, कोरिहर, गोझरी, ओनई पहाड़पुर, पेारई, रेतीखुर्द, सतांव और सुल्तानपुर खेड़ा के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। डीएम ने सभी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल न होने पर डीएम के आदेश पर राही और सतांव ब्लॉक के 19 सचिवों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। डीएम के निर्देश के बाद ही वेतन बहाल किया जाएगा।
उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी