फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चोरों ने बीओबी बहाई में धावा बोल पार किए 8.50 लाख रुपये

चोरों ने बीओबी बहाई में धावा बोल पार किए 8.50 लाख रुपये

Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बीओबी बहाई में धावा बोल पार किए 8.50 लाख रुपये
फोटो-201 से 206 तक
विज्ञापन




बीओबी बहाई से उड़ाए 8.5 लाख रुपये
बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे चोर, दो सेफ को गैस कटर से काटा
बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ केस

लालगंज (रायबरेली)। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की बहाई शाखा से रविवार की रात चोरों ने गैस कटर आदि से सेफ काटकर साढ़े आठ लाख रुपये पार कर दिए। सोमवार को बैंक खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। एसपी ने मातहतों को सबूत एकत्र करने और चोरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित है। बैंक से करीब 500 मीटर दूरी पर बहाई पुलिस चौकी है। रात में चोर बैंक के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर रिकॉर्ड रूम में घुस गए। चोर रिकॉर्ड रूम की कुंडी तोड़कर बैंक के भीतर पहुंचे। इसके बाद चोरों ने ग्रैंडर मशीन से स्ट्रॉग रूम के चैनल व गेट का ताला तोड़ दिया। बैंक के स्ट्रॉग रूम में दो सेफ रखे थे। पहले सेफ को चोरों ने गैस कटर से काटा, लेकिन उसमें उन्हें कैश नहीं मिला। इस पर चोरों ने दूसरे सेफ को काटकर उसमें रखे साढ़े आठ लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो स्ट्रॉग रूम खुला मिला। कर्मचारियों ने बैंक में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। एसपी सुजाता सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ आरपी शाही ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना की तहरीर शाखा प्रबंधक अमित पंत ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। घटना की पड़ताल की जा रही है। उधर, सूचना मिलने पर एसओजी प्रभारी राकेश सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, बैंक में चोरी होने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम की प्रभारी प्रतिभा तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने रिकॉर्ड रूम, स्ट्रॉग रूम, बाथरूम सहित अन्य जगहों का निरीक्षण कर नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
चोर ले गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर
बैंक में चोरों ने पहले तो स्ट्रॉग रूम के सीसीटीवी कैमरे का तार काटा। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बैंक की दीवार में लगे बॉक्स को तोड़कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी उठा ले गए। बैंक मैनेजर अमित पंत ने बताया कि 13 जुलाई तक की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग उनके पास है। लेकिन 14 व 15 जुलाई को बैंक में छुट्टी होने से उसकी रिकॉर्डिंग नहीं स्टोर की जा सकी। उन्होंने बताया कि दोनों दिन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed