फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मिल एरिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की निकली हवा

मिल एरिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की निकली हवा

Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की निकली हवा
लूट के बाद ट्रक चालक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन



अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक की पिटाई के बाद उस पर फायर झोंक दिया।


गनीमत रही कि एक गोली उसके हाथ में लगी, जबकि दूसरी उसके पास से निकल गई। इसके बाद बदमाशों ने घायल चालक को अपनी गाड़ी पर बैठाकर करीब 25 हजार रुपये छिन लिए और उसे नहर के पास उतारकर भाग निकले।


सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के सादड़ी गांव निवासी राम किशोर शर्मा ट्रक चालक है। रात में रतापुर के पास सीमेंट फैक्ट्री के पास ट्रक पर रामकिशोर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक एक कार ने आकर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे कार का टायर दग गया। कार सवार पांच बदमाश ड्राइवर को पीटने लगे।


साथ ही बदमाश चालक से टायर दगने के नुकसान की भरपाई करने की बात कहने लगे। विरोेध करने पर बदमाशों ने चालक को तमंचे से गोली मारी दी।


एक गोली हाथ को पार करते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली पास से होकर गुजर गई। इससे चालक खून से लथपथ हो गया।


इसके बाद बदमाशों ने चालक को कार पर बैठा लिया और उसे शारदा सहायक नहर के पास छोड़ दिया। इस दौरान उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये छीन लिए।


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश कार को छोड़कर भाग गए। घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


एसओ अतुल सिंह ने बताया कि अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के रतीभान का पुरवा गांव के शैलेंद्र यादव और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



शैलेंद्र यादव मध्य प्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन में ठेकेदारी करता है। गाड़ी शैलेंद्र यादव की है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed