{"_id":"5a3962b44f1c1bc1678c27fe","slug":"101513710260-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक दिखाकर वृद्ध की बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक दिखाकर वृद्ध की बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत दिखा बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन
लालगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 54 शिकायतें आईं। जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
दरियापुर मजरे छिवलहा गांव निवासी महाबीर ने बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। लेकिन कुछ महीने से उसे पेंशन नहीं दी जा रही है। जब उसने पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि उसे मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। मलकेगांव निवासी रामनरेश यादव ने बताया कि गांव में शीतलदीन के दरवाजे से तालाब तक नाली बनी हुई है। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नाली की सफाई नहीं की गई है। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की पांच, पुलिस की 23, विकास की नौ, समाज कल्याण की चार व अन्य विभागों की 13 शिकायते आईं। जिसमें राजस्व की दो और एक अन्य विभाग की शिकायत को निस्तारित कर दिया गया।