फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन

नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन

Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन
अध्यक्ष के आठ, सभासद के 116 परचे दाखिल
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मंगलवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के 116 दावेदारों ने परचा दाखिल किया। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई। खास बात ये है कि नगर पालिका रायबरेली में अध्यक्ष पद के लिए अब तक किसी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया है। समर्थकों के साथ दावेदार पहुंचे। सिर्फ दावेदार समेत पांच लोगों को नामांकन कक्ष के अंदर जाने दिया गया। नामांकन के दौरान समर्थकों की काफी गहमागहमी रही।
नगर पालिका रायबरेली की नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील में कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदारों ने परचा खरीदा। इसमें सोनिया रस्तोगी, कुसुम मौर्या, सुशीला, शबाना, सीमा श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूनम किन्नर, पवन सोनकर शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए किसी भी दावेदार ने अपना परचा दाखिल नहीं किया। सभासद के 81 दावेदारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर रस्तोगी ने अपना नामांकन किया। नगर पंचायत नसीराबाद में अध्यक्ष पद के लिए कोेई नामांकन नहीं हुआ, जबकि सभासद के आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद के चार परचे बिके। चौथे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। सभासद पद के लिए तीन दावेदारों ने परचा दाखिल किया। नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार द्विवेदी, सतेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह ने परचा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए छह परचे भी बिके। सभासद पद के लिए 12 दावेदारों ने नामांकन किया। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए चौैथे दिन भी खाता नहीं खुला, जबकि सभासद पद के लिए तीन नामांकन किए गए। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि सभासद पद के लिए एक दावेदार ने परचा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों व सभासद पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए 10 व सभासद पद के लिए आठ परचे बिके। आरओ अजय कुमार ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चुनाव चिह्न से मो. सलीम ने पर्चा भरा। उन्होंने एक पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी भरा। इनके अलावा श्याम शंकर उर्फ पप्पू कौशल, बाबूलाल, यासमीन ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।


चुनाव के लिए मतपेटियां पहुंची
सलोन। सलोन, परशदेपुर और नसीराबाद नगर पंचायत के चुनाव में 29 नवंबर को प्रयुक्त होने के लिए मतपेटी सलोन नगर के सर्वोदय विद्या पीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार को पहुंचा दी गई। चुनाव आयोग की ओर से भेजी गई कुल 106 मतपेटियों को विद्यालय में बने प्रस्तावित स्ट्रांगरूम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed