फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
तान्या और प्रज्ञा बैडमिंटन चैंपियन
विज्ञापन

रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में सोमवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जीत के लिए महिला खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने किय। डॉ. आदर्श कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज कानपुर, फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली, सीबीएसएमएसएस महाविद्यालय झींझक कानपुर देहात, कैंपस टीम कानपुर, डीएवीपीजी कॉलेज ऊंचाहार ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में डीएवी कॉलेज ने चंद्रभान कॉलेज कानपुर देहात को हराया। द्वितीय क्वार्टर फाइनल मैच में डीपी कॅलेज कानपुर ने राजकीय डिग्री कॉलेज ऊंचाहार को हराया। तृतीय क्वार्टर फाइनल मैच में पीपीएम कॉलेज कानपुर ने डिग्री कॉलेज कानपुर को हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच मेें फिरोज गांधी कॉलेज ने कानपुर विश्व विद्यालय कैंपस की टीम को पराजित किया। इसके अलावा पहले सेमीफाइनल मैच में डीजी कॉलेज ने डीएवी को हराया। सेमीफाइनल मैच में पीपीएम कॉलेज ने फीरोज गांधी कॉलेज को हराया। फाइनल मैच में डीजी कॉलेज की तान्या ने प्रथम एकल मैच में पीजीएम की मेधना तिवारी को 21-9, 21-7 से हराया। युगल मैच में डीपी कॉलेज की तान्या कश्यप, प्रज्ञा ने पीजीएम की मनीषा गजवानी और मेधना तिवारी को 21-5 और 21-3 से हराकर विजेता रही। पीपीएम कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कैंप के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed