{"_id":"59a70fb84f1c1bf1278b4868","slug":"101504120760-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए किशोर की सई नदीं डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए किशोर की सई नदीं डूबने से मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सई डूबा किशोर, मौत
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम मवेशी चराने गए एक किशोर की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के दरीबा निवासी अनुराग पटेल (14) पुत्र विजय बहादुर पटेल शाम को सई नदी किनारे जानवर चराने गया था। बताते हैं कि इसी दौरान गर्मी लगने पर अनुराग सई नदी नहाने लगा। चूंकि बारिश के कारण नदी में पानी अधिक है। इसलिए नहाते वक्त अनुराग गहराई वाले स्थान पर चला गया और नदी में डूब गया। यह देख अन्य चरवाहों ने शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। कोतवाल अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है।