फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, बाजार बंदी आज

जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, बाजार बंदी आज

Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, बाजार बंदी आज
जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन

निकाला जुलूस तो किसी ने केंद्र का फूंका पुतला, बाजार बंदी आज
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जीएसटी के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। किसी ने जुलूस निकाल तो किसी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर इसका विरोध किया। सभी ने जीएसटी को समाप्त करने या संशोधन किए जाने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने 30 जून को होने वाली बाजार बंद को सफल बनाने पर जोर दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा की अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस विशंभर मार्केट से निकलकर सब्जी मंडी, मालखाना, कैपरगंज, बस स्टाप, कोतवाली रोड, घंटाघर, रामकृपाल चौराहा, सुपर मार्केट, यूनियन बैंक चौराहा, मलिकमऊ रोड से बेलीगंज होते हुए विशंभर मार्केट पहुंचा। यहां पर सभा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज पर काले कानून थोपने का प्रयास किया गया है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी को पारदर्शी, सरल बनाने के लिए सरकार से आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजार दोपहर एक बजे तक बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री जावेद अहमद खान ने कहा कि जीएसटी में 50 से अधिक खामियां होने के साथ यह देशी खुदरा कारोबार का विरोधी कानून है। मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटी की अनेक व्यवस्थाएं व्यापार के साथ उपभोक्ता विरोधी भी हैं। इस मौके पर गुरजीत सिंह तनेजा, रज्जन गुप्ता, जीसी सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट की ओर से यूनियन बैंक चौराहे पर जीएसटी की खामियों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि जीएसटी के वर्तमान प्रारूप से व्यापारी व व्यापार विरोधी धाराओं को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। जिला महामंत्री जीतेंद्र सिंह, अब्दुल वाहिद, शत्रोहन सोनकर ने व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर अखिलेश श्रीवास्तव, सतीश वर्मा, नीरज खटवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed