{"_id":"594c1c954f1c1b63568b46ae","slug":"101498160277-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोन सीएचसी की महिला डॉक्टर समेत चार का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोन सीएचसी की महिला डॉक्टर समेत चार का वेतन रोका
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डॉक्टर समेत चार का वेतन रोका
रायबरेली। सीएमओ की सख्ती के बावजूद सीएचसी-पीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का मनमाना रवैया थम नहीं रहा है। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर महिला डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रिजवान अहमद ने इसी 19 जून को सलोन सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जहां खामियां मिली थी, वहीं महिला डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से लापता मिले थे। एसीएमओ ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. डीके सिंह को दी थी। गुरुवार को सीएमओ ने कार्रवाई कर दी। सीएमओ का कहना है कि सीएचसी में तैनात डॉ. अमिता पटेरिया, दाई चंद्रावती, फार्मासिस्ट कौशलेंद्र कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) आफताब आलम का वेतन रोक दिया गया है। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा।