फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 lakh saplings will be planted together

एक साथ रोपित किए जाएंगे 10 लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
10 lakh saplings will be planted together
पौधारोपण - फोटो : फाइल फोटो
क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत सोमवार को एक साथ 10 लाख पौधे रोपित कर कीर्तिमान स्थापित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डीएम सूर्यपाल गंगवार स्वयं अधिकारियों के साथ पौधे रोपित करेंगे। पूरे प्रदेश में 11 जुलाई को एक ही दिन पांच करोड़ पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। इसमें से 10 लाख 20 हजार पौधे रायबरेली में रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एक साथ इतने भारी तादाद में पौधे रोपित किए जाने की सभी तैयारियां देर शाम पूरी कर ली गई। डीएफओ उमाशंकर दोहरे ने बताया कि जिले को जितने पौधे रोपित करने का टारगेट मिला है, उसे पूरा किया जाएगा। पौधे रोपित किए जाने के लिए 105 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि एक साथ 10 लाख पौैधे रोपित किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। उप जिलाधिकारी सुपर जोनल अधिकारी, तहसीलदार जोनल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं।


वन दरोगा, वनरक्षक व अन्य कर्मचारी प्रत्येक स्थल के पौधरोपण प्रभारी व सुपरवाइजर नामित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के अफसरों का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डीएम पूर्वाह्न 11:00 बजे पौधे रोपित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed