फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   promotion policy changes in up

यूपी: प्रमोशन पाने का रास्ता हुआ और आसान

Mon, 29 Apr 2013 01:12 AM IST
रमण शुक्ला/लखनऊ
रमण शुक्ला/लखनऊ Updated Mon, 29 Apr 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
promotion policy changes in up

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रोन्नति का रास्ता अब और आसान हो गया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने पदोन्नति नियमावली में संशोधन संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है।

इसके मुताबिक खाली पड़े 50 फीसदी उच्च पदों पर उसी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। बशर्ते कि प्रमोशन पाने वाला कर्मचारी या अधिकारी प्रोबेशन पूरा कर चुका हो।

वर्तमान में पदोन्नति के लिए निर्धारित अनुभव संबंधित बाध्यता की वजह से बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण सरकार की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

यही नहीं ज्यादातर विभागों में शीर्ष पदों पर एक-एक अधिकारी पर दो-दो, तीन-तीन पद की जिम्मेदारी का बोझ है।

ऐसे में सरकार ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक पदोन्नति अर्हकारी सेवा नियमावली 2013 लागू करने निर्देश दिए हैं।

नियमावली के तहत इन पदों को भरने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। समिति 50 फीसदी पदों को भरने के लिए परिवीक्षा अवधि यानी प्रोबेशन पूरी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कार्मिक विभाग के सहमति से पदोन्नति देगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति में कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव और संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति संबंधित प्रस्ताव सरकारी महकमों को कार्मिक विभाग के माध्यम से भेजने और वापस करने का प्रावधान किया गया है। अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा काफी समय से खाली चल रहे पदों को भरने के लिए नियमावली को संशोधित या बदलाव करने की मांग जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed