फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ziaul Haq murder case: CBI is interrogating the SHO who ran away leaving the CO at the time of the incident

जियाउल हक हत्याकांड : घटना के समय सीओ को छोड़कर भागे एसएचओ से पूछताछ कर रही है सीबीआई, राजाभैया भी हैं आरोपी

Thu, 19 Oct 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

Ziaul Haq Murder Case : हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में दो मार्च 2013 को हुए सीओ जियाउल हक हत्याकांड की सीबीआई जांच फिर शुरू हो गई है। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में सीबीआई के अधिकारी तत्कालीन एसओ के साथ ही घटना के विवेचक से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ziaul Haq murder case: CBI is interrogating the SHO who ran away leaving the CO at the time of the incident
सीओ जियाउल हक हत्याकांड की जांच के लिए प्रतापगढ़ पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा के सीओ रहे जिया उल हक की हत्या की जांच सीबीआई ने फिर शुरू कर दी है। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ पहुंची है। पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय सीओ को मौके पर छोड़कर भागे हथिगवां थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला से सीबीआई पूछताछ कर रही है। इस हत्याकांड में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी समेत पांच लोग आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन







विज्ञापन







सीओ जियाउल हक हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस पहुंच गई। सबसे पहले हत्याकांड के समय सीओ को छोड़कर भागने वाले हथिगवां थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। आधे घंटे से उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के लिए सीबीआई ने विवेचक को भी तलब किया है। सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई अफसरों और आरोपियों की सूची तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मार्च 2013 को हुई थी सीओ जियाउल हक की हत्या


माना जा रहा है कि विधायक राजाभैया और उनके करीबी एमएलसी गोपाल सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में कभी राजाभैया के बेहद करीबी रहे गुलशन यादव भी नामजद हैं। इस समय गुलशन यादव की राजाभैया से अदावत चल रही है। सपा ने गुलशन यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में राजाभैया के खिलाफ मैदान में उतारा था। कड़ी टक्कर में गुलशन यादव पराजित हो गए थे। बता दें कि सीओ जियाउल हक की हत्या हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर में दो मार्च 2013 को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed