{"_id":"638f89adce2ec5771b45f6ee","slug":"youth-who-have-turned-18-on-january-1-can-become-voters-pratapgarh-news-ald3476617166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक जनवरी को 18 साल पूरा करने वाले युवा बन सकते हैं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक जनवरी को 18 साल पूरा करने वाले युवा बन सकते हैं मतदाता
विज्ञापन
Youth who have turned 18 on January 1 can become voters
एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूरा करने युवा अपना नाम मतदाता सूची में डलवाने के लिए फार्म भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने को कहा है। मतदाता सूची में पुनरीक्षण के लिए आठ दिसंबर का समय दिया है।
मंगलवार को अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके मतदाताओं को अविलंब आवेदन करने में सहयोग करने को कहा है।
एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2023 के आधार पर जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। आठ दिसंबर 2022 तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आलेख्य प्रकाशन के प्रयोगार्थ समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गयी है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से साधू दूबे, सीपीएम के लाल बहादुर तिवारी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राम बरन सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, बीएसपी से महेंद्र कुमार, आरएलडी से आजादी अली मौजूद रहे।