फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth shot in suspicious condition

संदिग्ध हालत में युवक को लगी गोली, गंभीर

Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in suspicious condition
रानीगंज के रामदेव पट्टी में गोली लगने से घायल युवक फैसल। - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध हालत में युवक को गोली लग गई। आनन-फानन मेें उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। दो दिन पहले चाचा भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के रामदेवपट्टी निवासी फैसल (25) पुत्र स्व. अमानत उल्ला गुरुवार की सुबह घर के करीब घूम रहा था। पुलिस के अनुसार इस बीच संदिग्ध हालत में फैसल के दाहिने ओर सीने में गोली लग गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में गोली लगने से घायल फैसल को वाहन से लेकर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल भागे।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने फैसल को एसआरएन रेफर कर दिया। गोली पीछे से निकल गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस छानबीन करती रही। घर के करीब दीवार पर खून का निशान भी था। पुलिस की पूछताछ में दादी तजीमुल निशा ने बताया कि फैसल बाहर से लौटा और कमरे के भीतर गया। अभी उसकी मां चाय देने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी फायर की आवाज सुनकर सभी लोग घर के भीतर दौड़े। देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए वह बेहोश हो गईं। गांव के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे थे। चर्चा थी कि दो दिन पहले फैसल की अपने प्रधान चाचा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
जिसके बाद वह बुधवार को मुंबई जा रहा था लेकिन नहीं गया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
फैसल की शरारत से आजिज आ गया था परिवार
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामदेवपट्टी निवासी फैसल के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मां व दादी के साथ वह घर पर रहता था। चंदीगोविंदपुर के लोग आए दिन उसकी करतूत की शिकायत चाचा प्रधान से किया करते थे। जिसे लेकर अक्सर प्रधान भतीजे फैसल को डाटते फटकारते थे।

उसकी हरकतों से पूरा परिवार आजिज आ चुका है। चर्चा तो यह भी होती रही कि गुरुवार की सुबह चंदीगोविंदपुर के किसी व्यक्ति की शिकायत के बाद भी चाचा भतीजे के बीच विवाद हुआ था। यहां तक कि फैसल ने पिस्टल तक निकाल ली थी। हालांकि घटना को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed