{"_id":"653d35586ee7285cb40f703a","slug":"youth-from-ankhoria-dies-in-mumbai-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-250677-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अनखोरिया के युवक की मुंबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अनखोरिया के युवक की मुंबई में मौत
Sat, 28 Oct 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनखोरिया निवासी दिलीप कुमार (35) मुंबई में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। बुधवार की रात भी वह टैक्सी चलाकर अपने कमरे पर पहुंचा। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। साथी उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, पूरे घर में मातम छा गया। शनिवार को उसका शव मुंबई से घर पहुंचा। शव देखते ही मां जगाईन, पत्नी रेखा देवी, बेटी स्वाति, सृष्टी समेत परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। संवाद