फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chilbila Junction... passengers can only board if the express train actually stops.

Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन... एक्सप्रेस ट्रेन रुके तब तो बैठे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chilbila Junction... passengers can only board if the express train actually stops.
चिलबिला जंक्शन।
चिलबिला जंक्शन का कायाकल्प होने के बाद भी यहां पद्मावत, सरयू और इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो रहा है। इससे पट्टी, कोहड़ौर, जगेशरगंज समेत करीब 400 गांवों के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेन रुके तब तो बैठा जाए। वरना बेल्हा देवी धाम जंक्शन प्रतापगढ़ से तो ट्रेन पकड़नी ही है।
विज्ञापन

चिलबिला जंक्शन होकर 16 ट्रेनें गुजरती हैं। ठहराव महज छह ट्रेनों का ही होता है। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, प्रयागराज औ अयोध्या को जोड़ने वाली सरयू एक्सप्रेस, पंजाब को जाने वाली पंजाबमेल और लखनऊ-वाराणसी व रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव न होने से परेशानी होती है। लोगों को पांच किमी दूर बेल्हा देवी धाम जंक्शन प्रतापगढ़ से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

चिलबिला, गोड़े, महुली, दिवानगंज, रखहा, बेलखरनाथ, पट्टी समेत करीब 400 गांवों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
वर्जन
चिलबिला में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से बेल्हा देवी धाम जंक्शन प्रतापगढ़ जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
हरिकेश बहादुर सिंह, सराय छिवलहा

--
स्टेशन का विकास तो हो गया लेकिन ट्रेनें नहीं रुकतीं। रेलवे को परेशानी समझनी चाहिए। स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होना चाहिए। प्रयागराज और लखनऊ जाने के लिए बेल्हा देवी धाम जंक्शन जाना पड़ता है।

छेदीलाल, चिलबिला।

वर्जन--
चिलबिला जंक्शन पर पद्मावत और सरयू एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव प्रस्तावित हैं। जैसे ही रेल मंत्रालय की ओर से अनुमति मिलती है, ट्रेनों का ठहराव शुरू कर दिया जाएगा। - समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम।

चिलबिला जंक्शन।

चिलबिला जंक्शन।

चिलबिला जंक्शन।

चिलबिला जंक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed