फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of a teenager found in the river near Belha Devi Dham on the fifth day.

Pratapgarh News: पांचवें दिन बेल्हा देवी धाम के पास नदी में मिला किशोर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of a teenager found in the river near Belha Devi Dham on the fifth day.
नगर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी घाट पर शनिवार को नहाते समय सई नदी में डूबे किशोर का शव पांचवें दिन बुधवार को बेल्हा देवी के पास पानी में उतराता दिखा। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर निवासी मिठाई लाल का बेटा टिक्कू यादव उर्फ दिव्यांशु (16) शनिवार को दोस्तों के साथ निमंत्रण में शामिल होने पूरे ईश्वरनाथ गया था। लौटते समय वह दोस्तों के साथ करौंदी घाट पर नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने किशोर की तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। परिजन देर रात तक नदी किनारे बैठे रहे। प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम ने 15 किमी तक खोजबीन की। दो दिन के प्रयास के बाद तलाश बंद कर दी गई थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बराछा गांव के लोगों ने शव को नदी में देखा। किशोर घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed