फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies in Scorpio's collision, two people injured

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल

Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Scorpio's collision, two people injured
मृतक सौरभ सिंह उर्फ माइकल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विंध्याचल धाम दर्शन करने जा रहे युवकों की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास निवासी सौरभ सिंह उर्फ माइकल (23) पुत्र राजू सिंह, विवेक दुबे (21 ) पुत्र संतोष दुबे, शनि पांडेय (20) पुत्र छोटेलाल पांडेय रविवार की रात साढ़े नौ बजे अपने घर से मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम दर्शन करने के लिए बाइक से निकले। रात करीब साढ़े 11 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि जौनपुर के प्रतापपुर में स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां की पुलिस ने सभी को एसआरएन पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां डाक्टरों ने सौरभ सिंह को मृत घोषित कर दिया। विवेक व शनि की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन शव लेकर घर चले आए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलसि ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली के पूरे केशवराय निवासी शिव प्रसाद सिंह (24) पुत्र अरुण कुमार सिंह ने रविवार की रात घर में परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। देर रात वह कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो शिव प्रसाद को न देख खोजबीन करने लगे। देखा तो शिव प्रसाद का कमरा भीतर से बंद था। जिसे आसपास के लोगों की मदद से तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख परिजन बिलखने लगे। शिव प्रसाद पंखे के हुक के सहारे फंदे पर झूल रहा था। लोगों ने शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। उसके फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका।
सई नदी में डूूबी बालिका का नहीं लगा सुराग
बुआ के साथ सई नदी में नहाने गई बालिका का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोरों ने भी हाथ खड़े कर दिए। अंतू थाना क्षेत्र के ताला शिरिस्ताबाद निवासी धर्मेंद्र सिंह की बहन माधुरी अपनी भतीजी विधि सिंह को लेकर रविवार को सई नदी में नहाने गई थी। जहां पैर फिसलने के कारण विधि नदी में डूूब गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन करती रही। सोमवार को भी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस द्वारा प्रयागराज से गोताखोर नहीं बुुलाए गए। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

भतीजे के हत्यारोपी चाचा को पुलिस ने भेजा जेल
जमीन विवाद में सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाले चाचा को पुलिस ने जेल भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त दरोगा रामखेलावन का भतीजे संजय कुमार से जमीन को लेकर विवाद था। शनिवार की रात रामखेलावन ने संजय की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरे भतीजे मनोज को भी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी। जिससे उसकी उंगलियां उड़ गईं। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी चाचा को जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed