फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies in collision with JCB, family adamant on arrest of driver

Pratapgarh News: जेसीबी की टक्कर में युवक की मौत, चालक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Wed, 20 Mar 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision with JCB, family adamant on arrest of driver
जेसीबी की टक्कर में युवक की मौत, चालक की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
विज्ञापन



सांगीपुर अस्पताल में शव को कब्जे में लेने समझाने में जुटी पुलिस



फोटो-- 36, 37



संवाद न्यूज एजेंसी



सांगीपुर। जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी होने तक शव को पीएम के लिए भेजने से इंकार कर दिया। जेसीबी को कब्जे में लेकर पुलिस देर रात तक परिजनों को समझाने में जुटी रही।



सांगीपुर थाना के हरमापुर थरिया निवासी 40 वर्षीय अमरजीत वर्मा मंगलवार दोपहर बाइक से धारूशाहपुर से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अनियंत्रित जेसीबी की जोरदार टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी भेजवाया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भागकर अस्पताल पहुंचे। सांगीपुर पुलिस सीएचसी में शव को पीएम के लिए भेजने पहुंची तो परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया। घटना से नाराज अमरजीत की पत्नी संगीता समेत परिवार के लोगों ने जेसीबी चालक की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए देने की बात कही। पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। शव को कब्जे लेने के लिए पुलिस मान मनौवल कर रही है। सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से बातचीत चल रही है। चालक को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। उम्मीद है कि परिवार के लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप देंगे।
विज्ञापन




............



हत्या का आरोपी वांछित गया जेल



लालगंज। प्रयागराज जनपद के राजापुर चौराहा थाना होलागढ़ निवासी सत्य प्रकाश त्रिपाठी हत्या के दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे प्रयागराज में शंकरघाट थाना शिवकुटी के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपी को पुलिस तलाश रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed