फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies in a bike accident

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a bike accident
मृतक उमाशंकर विश्वकर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शनिवार को ननिहाल जा रहे उमाशंकर विश्वकर्मा (23) की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कस्बा निवासी उमाशंकर पुत्र हरिप्रसाद विश्वकर्मा की कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर में ननिहाल है। रविवार को उमाशंकर के मामा के यहां मायन का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

जिसमें शामिल होने के लिए शनिवार को वह बाइक लेकर ननिहाल के लिए निकला। दीवानगंज बाजार के करीब सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर उमाशंकर के परिवार व रिश्तेदारी से लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भाग निकला।
राइस मिल की साफ्टीन में फंसने से महिला की मौत
राइस मिल की साफ्टीन में फंसने से महिला की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के नेवदा निवासी नंदलाल सरोज के घर पर शनिवार को राइसमिल से धान की कुटाई हो रही थी।
नंदलाल की पत्नी रुकमीना (50) चावल की पालिश निकाल रही थी। अचानक राइसमिल की साफ्टीन में रुकमीना के बाल फंस गए। उसे बचाने के लिए जब तक लोग ट्रैक्टर बंद करते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

उसे साफ्टीन से लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। देर शाम परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ कंधई ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed