{"_id":"5f592d508ebc3e43c92d96ef","slug":"youth-dies-due-to-trailer-collision-on-highway-fellow-serious-pratapgarh-news-ald285863389","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ट्रेलर से युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर ट्रेलर से युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
राजगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सुलतानपुर से मृतक के परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
सुलतानपुर जनपद के कनकपुर निवासी राजेश यादव (27) पुत्र छोटकऊ बुधवार की सुबह अपने साथी पवन (25) पुत्र गंगा प्रसाद के साथ बाइक से किसी काम से प्रयागराज जा रहा था। नगर कोतवाली के बहलोलपुर के करीब ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा पवन दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भुपियामऊ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पास एक दैनिक समाचार पत्र का परिचय पत्र भी मिला। घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर का पुलिस ने पीछा कर लिया। चालक नौबस्ता के करीब वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।