{"_id":"5f1338f28ebc3e63a93039de","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-river-pratapgarh-news-ald2813752193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी में नदी में डूबे युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के बोधी पांडेय का पुरवा खजुरनी निवासी अतुल तिवारी (19) पुत्र आनंद कुमार तिवारी शनिवार दोपहर कुछ लोगों के साथ घर के करीब बकुलाही नदी में बने चेकडैम के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी में डूबने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिंदा होने की आस में परिजन उसे लेकर शहर के प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर काटते रहे, लेकिन हर जगह डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। बकुलाही नदी में उसी स्थान पर पिछले दिनों ही आरपीएफ के जवान की डूबने से मौत हुई थी।
घर के पास से गायब बालक का शव झुरमुट में मिला
घर से गायब मासूम का शव झुरमुट में मिला। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आ रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के उड़ी का डीह निवासी अमरपाल पटेल का बेटा अनुराग (6) शुक्रवार को घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया। परिवार वाले पास-पड़ोस में खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए बाग की ओर गए।
विज्ञापन
देखा तो झुरमुट में अनुराग का शव पड़ा था। शोरशराबा सुनने पर गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग भी दौड़ पड़े। अमरपाल के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुराग के हाथ में छाले पड़े थे। ग्रामीणों का कहना था कि उसे पानी में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। फिर उसके हाथ को करंट से जलाया गया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मानधाता ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है।
सर्पदंश से मजदूर की मौत
मदाफरपुर। सर्पदंश से मजदूर की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र केे सरायरजई निवासी बृजलाल बनवासी (48) मजदूरी करने लंभुआ के नेेवादानपुर गया था। जहां ईंट के नीचे बैठे सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
झपकी आने से डीसीएम पलटी
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर झपकी आने के कारण एक डीसीएम पलट गई। इससे चालक को मामूली चोटें आईं। शुक्रवार की रात उन्नाव से खाद्य सामग्री लादकर डीसीएम जौनपुर की ओर जा रही थी। रस्तीपुर के करीब चालक को झपकी आ गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मामूली रूप से घायल चालक मुन्ना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल
दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे सात लोग घायल हो गए। रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी शिवमूर्ति यादव व राममूर्ति यादव सगे भाई हैं। शनिवार को पानी की पाइप व जमीन के विवाद को लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से शिवमूर्ति यादव (57), सुशीला यादव (55), अभिषेक यादव (15) और दूसरे पक्ष से राममूर्ति यादव (59), चावला देवी (80), रामशिरोमणि (32), शांति देवी (54) घायल हो गईं। सभी को सीएचसी ले जाया गया।

मानधाता थाना क्षेत्र के उड़ी क डीह में मृत मासूम अनुराग। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

मानधाता थाना क्षेत्र के उड़ी क डीह में लापता बालक का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH