{"_id":"a0d6df767aa6cab0617ffec941653cb4","slug":"youth-congress-began-building-roared-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस की गर्जना पर फिर निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस की गर्जना पर फिर निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला क्रासिंग के आसपास ठप सड़क निर्माण गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गर्जना पर एक बार फि र प्रारंभ हो गया। कार्यकर्ताओं ने अवरोध बने दो पेड़ों को नहीं कटवाने पर डीएफओ कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया।
फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर चिलबिला क्रासिंग के निकट खस्ताहाल सड़क को ठीक कराने के लिए पिछले सप्ताह आमरण अनशन करने वाले कांग्रेसी गुरुवार को एक बार फिर उग्र हो गए। कांग्रेसियों को यह गुस्सा उस समय आया जब एनएचए ने निर्माण कार्य ठप कर दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर अवर अभियंता बीडी तिवारी से भिड़ गए। निर्माण ठप होने के बावत अवर अभियंता ने पेड़ों की कटाई नहीं होने का कारण बताया।
यह सुनते ही कांग्रेसी डीएफओ कार्यालय पहुंचे। डीएफओ की गौरमौजूदगी देखकर कार्यालय में तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने दूरभाष पर अविलंब पेड़ काटने का आश्वासन दिया। इधर कांग्रेसियों का आक्रामक रुख देखकर हाईवे के अधिकारियों ने थोड़ी ही देर बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, मो. दानिश, संतोष दुबे, राजा तिवारी, रत्नाकर दुबे, अरुण दुबे, छोटेलाल दुबे, अरुण पांडेय, रामउजागिर, पवन सिंह, शास्वत पांडेय आदि मौजूद रहे।