फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man lost his life after being hit by a harvester machine

Pratapgarh News: हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से गई युवक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young man lost his life after being hit by a harvester machine
खेत में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर में उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने इत्तेफाकिया घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के खजुरिया थाना के मैथावस निवासी 19 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ अमित लालगंज कोतवाली के मठहा गांव के नीरज यादव के यहां हार्वेस्टर(धान काटने की मशीन) पर सहायक था। बृहस्पतिवार को रानीगंज कैथौला गांव के समीप एक खेत में हार्वेस्टर मशीन धान काट रही थी। सहायक अरविंद मशीन पर पीछे खड़ा होकर साइड बता रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह मशीन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसको लालगंज ट्राॅमा सेंटर लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जसपाल ने पुलिस को इत्तेफाकिया घटना की तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जााएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed