{"_id":"680296612c93719ec7054b01","slug":"you-will-get-100-marks-in-up-board-result-you-will-have-to-spend-only-15-thousand-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-138154-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में आएंगे सौ फीसदी अंक, बस 15 हजार खर्च करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में आएंगे सौ फीसदी अंक, बस 15 हजार खर्च करने होंगे
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
साइबर अपराधियों ने ठगी करने का अब नया तरीका अपना लिया है। वह यूपी बोर्ड की परीक्षा में सौ फीसदी अंक दिलाने का झांसा देकर विद्यार्थियों और उनके परिजनों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। वह अंक बढ़वाने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। वहीं, यूपी बोर्ड भी मामले में सतर्क हो गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से नोटिस जारी में कहा गया कि विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। 10वीं और 12वीं में नंबर बढ़ाने या फेल छात्रों को पास कराने वाले साइबर ठगों के झांसे में न आएं।
10 हजार दो बढ़वा देंगे नंबर
शहर के पल्टन बाजार निवासी साहिल ने 10वीं की परीक्षा दी है। उसके पास बुधवार को अंजान नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि परीक्षा में उसे अच्छा अंक दिला सकता हूं। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये भेजना होगा। उसने पिता से साइबर ठग की बात कराई। बाद में छानबीन करने पर उन्हें हकीकत पता चली। दोबारा फोन आने पर साहिल के पिता ने बात की, कुछ देर के बाद ठग ने फोन कट कर दिया।
विज्ञापन
सौ फीसदी अच्छे नंबर से पास कराएंगे, 15 हजार देने होंगे
शहर के बलीपुर निवासी आंचल की बहन ने 12वीं की परीक्षा दी है। सोमवार को आंचल के पास फोन आया। साइबर ठग ने कहा कि बहन के सौ फीसदी अंक आ जाएंगे। बस 15 हजार देंगे होंगे। उसने ये बात आंचल ने कॉलेज के शिक्षक को बताई। उसे तत्काल साइबर ठगों की नई तरकीब की जानकारी दी।
-- -- --
साइबर सेल ने दिया सुझाव
- कोई भी अज्ञात कॉलर अगर परीक्षा परिणाम या नंबर बढ़ाने की बात करे, तो अपनी बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआई डिटेल्स न दें।
- विद्यार्थी और अभिभावक ऐसे फर्जी कॉल को गंभीरता से न लें। नंबर तत्काल ब्लॉक करें।
- फोन आने पर ऑनलाइन जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
-- -- -
सभी विद्यार्थी नंबर बढ़ाने के लिए रुपये मांगने वाली कॉल से सावधान रहें। साइबर अपराधियों के ठगी के तरीके के प्रति छात्रों में जागरूकता लाने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। - ओमकार राणा, डीआईओएस।