फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   yash bharti award to sb singh

सवैया के एसबी सिंह को यश भारती मिलने से खुशी

Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
yash bharti award to sb singh
सीएम करेंगे व‌िश‌िष्टजनों को सम्मान‌ित - फोटो : Amar Ujala
तहसील क्षेत्र के सवैया गांव में जन्मे एसबी सिंह को प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार दिए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं तहसील क्षेत्र में इतना बड़ा सम्मान मिलने से उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन


लोग इसे क्षेत्र का गौरव बता रहे हैं। बता दें कि तहसील क्षेत्र के सवैया गांव में एसबी सिंह पुत्र स्व.रामनरेश सिंह का बचपन से ही रुझान खेलकूद में था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्रीय विद्यालयों से ही प्राप्त की। जबकि जनपद से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1964 में विद्यान्त हिंदू इंटर कालेज लखनऊ में खेलकूद प्रशिक्षक के पद पर नियुक्त हुए। इसके बाद 1997 में सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन


खेलकूद की बारीकियों की जानकारी व प्रशिक्षण की अच्छी कला की प्रतिभा के चलते ही इन्हें वॉलीबाल का नेशनल कोच बनाने के साथ राष्ट्रीय चयन समिति में शमिल किया गया। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। एसबी सिंह के भाई अधिवक्ता देवेश सिंह ने बताया कि उनके इस सम्मान से यह साबित हो गया है कि ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। वहीं तहसील में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें एसबी सिंह को यश भारती पुरस्कार मिलने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, अजमल हुसैन, अशोक कुमार मिश्र, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मराज त्रिपाठी, अजय उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीकांत दुबे सहित लोग मौजूद रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed