{"_id":"66e32bafae1f8e6b3609909c","slug":"x-ray-technician-dies-of-fever-fear-of-dengue-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-124426-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बुखार से एक्सरे टेक्नीशियन की मौत, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बुखार से एक्सरे टेक्नीशियन की मौत, डेंगू की आशंका
Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एक्सरे टेक्नीशियन स्वप्निल सिंह (33) की बुखार से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि डेंगू संक्रमित थे। खून की जांच में प्लेटलेट्स 10,000 निकला था। डेंगू की जांच हो पाती कि जान चली गई। एक और ब्लड बैंक कर्मी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
लीलापुर के गहरी सगरा सुंदरपुर निवासी स्वप्निल सिंह को कई दिनों से तेज बुखार था। बृहस्पतिवार सुबह हालत ज्यादा खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में खून की जांच कराई थी। कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटलेट्स 10000 आने पर डेंगू जांच के लिए सैंपल दिया गया था। इस बीच हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज लौट आए। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। छह माह पहले बेटी पैदा हुई थी।
जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में तैनात देवकली निवासी आशिक अली (28) तेज बुखार से पीड़ित है। रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। उसके घर पर दवा का छिड़काव कराया गया है। मलेरिया अधिकारी ने डेंगू से किसी की मौत होने से इन्कार किया है। कहा कि उनके पास स्वप्निल की जांच रिपोर्ट ही नहीं आई है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक ने जताया संक्रमण का खतरा
गायघाट रोड स्थिति साकेत डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने सीएमओ को पत्राचार कर कहा कि महाविद्यालय में जलजमाव हो गया है। इससे बच्चों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बीमारी हो सकती है। महाविद्यालय में दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।