{"_id":"6342efab1fb625645b47139a","slug":"worship-of-jagadguru-kripalu-ji-by-offering-56-bhog-after-abhishek-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : भोर में अभिषेक के बाद 56 भोग लगाकर जगद्गुरु कृपालु जी का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : भोर में अभिषेक के बाद 56 भोग लगाकर जगद्गुरु कृपालु जी का हुआ पूजन
Sun, 09 Oct 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:28 PM IST
सार
आरती और अभिषेक के बाद कृपालुजी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इस अवसर पर भक्तों ने केक भी काटा। बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु कृष्ण भजन में झूमते रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : कृपालु जी महाराज के आगमन की खुशी में झूमते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भक्तिधाम मनगढ़ में कृपालु जी का जन्म महोत्सव शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात 12 बजे उनके जन्म समय से शुरू हुआ संकीर्तन और जीवन लीला का मंचन पूरी रात चलता रहा। आरती के बाद 56 प्रकार के भोग लगाए गए। कृपालुजी महाराज का 100वां जन्मदिवस पूरे भक्तिधाम मनगढ़ ने महा उत्सव के रूप में मनाया गया। रात डेढ़ बजे से ही संकीर्तन की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। साथ ही पूरी रात मंदिर में कृपालु जी महाराज के जीवन पर आधारित लीलाएं दिखाईं गईं।
आरती और अभिषेक के बाद कृपालुजी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इस अवसर पर भक्तों ने केक भी काटा। बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु कृष्ण भजन में झूमते रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर भी बनाई गई। कुंडा के हनुमतनगर में कृपालुजी के प्राकट्य दिवस पर उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। डॉ. शिवप्रसाद तिवारी ने फूलमाला पहनाकर उनकी आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।