फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   worker hanged

गरीबी से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
worker hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला
अंतू इलाके में गरीबी से जूझ रहा एक मजदूर रविवार को गांव के किनारे आम के बाग में फांसी के फंदे पर झूल गया। अंतू थाना क्षेत्र के सुरुवावा निवासी दिलीप शर्मा (40) पुत्र राममनोहर मजदूरी करता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह काफी परेशान रहता था। पैसे की तंगी के चलते वह होली पर बच्चों के लिए गुझिया और पिचकारी की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। इससे वह कई दिनों से परेशान था। दिलीप की पत्नी की मानें तो रविवार को वह कहीं मजदूरी करने गया था। काम नहीं मिला तो रात करीब 9 बजे घर लौट कर आया। पत्नी सूजी और खोवा के बारे में पूछने लगी तो बच्चे होली खेलने के लिए पिचकारी व रंग खरीदने के लिए पैसे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इस पर वह गुस्सा गया। थोड़ी देर बाद सभी कमरे में चले गए। लोग अपने काम में व्यस्त हो गए तो दिलीप अपनी पत्नी की साड़ी लेकर घर से दो सौ मीटर दूर आम के बाग पहुंचा और पेड़ से फंदा बनाकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। उसकी खोजबीन शुरू की गई। आम के बाग में पेड़ से लटकता शव देखकर परिजन रोने लगे। इस दौरान गांव के तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना अंतू पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed