Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Work on the Greenfield Bypass, which had stalled due to rain and Diwali, has now gained momentum.

Pratapgarh News: बारिश और दिवाली पर बंद हुए ग्रीनफील्ड बाईपास के काम ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work on the Greenfield Bypass, which had stalled due to rain and Diwali, has now gained momentum.
लालगंज के वर्मा नगर से चिरकुट्टी तक 52 किमी बाईपास का काम बारिश और दिवाली के बाद फिर से शुरू हो गया है। 600 करोड़ रुपये से बनाए जाने वाले बाईपास के लिए समतलीकरण के कार्य के साथ ही जगह-जगह पुल भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द ही पोल शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू होगा। इसके तैयार होने के बाद जिले में वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर स्थित बाजारों में जाम की समस्या खत्म होगी। जून 2026 में शुरू हुए काम को जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वर्मा नगर से चिरकुट्टी ग्रीन फील्ड बाईपास जनपद के करीब 47 गांव से होकर गुजरेगा। करीब दो साल पहले सड़क परिवहन राज्य मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास के लिए जमीन अधिगृहीत कर किसानों को 270 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया। वहीं, रानीगंज के संसारपुर व कोट का पुरवा गांव में समतलीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। रानीगंज में चिरकुट्टी के पास भी समतलीकरण के लिए मिट्टी गिराई जा रही है। दो अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं।
----
47 गांवों से गुजरेगा बाईपास
- लालगंज तहसील के 24 गांव।
- सदर तहसील के 12 गांव।
- रानीगंज तहसील के 11 गांव।
----
हाईवे के इन बाजारों में नहीं लगेगा जाम
बाईपास बनने से चिरकुट्टी, रानीगंज, पृथ्वीगंज, मोहनगंज, अजगरा, सगरा, लालगंज में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान में इन बाजारों में आए दिन जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है।

--
बाईपास के कार्य में तेजी आई है। समतलीकरण के साथ ही अंडरपास आदि कार्य किए जा रहे है। कार्य की निगरानी के लिए टीम को लगाया गया है। - विकल्प कुमार, सहायक अभियंता, एनएचएआई रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed