फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wondering cattle

किसानों का गुस्सा, सीएचसी में कैद किया आवारा मवेशी

Sat, 27 Jul 2019 06:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
wondering cattle
किसानों का गुस्सा, सीएचसी में कैद किया आवारा मवेशी
विज्ञापन

अस्पताल में मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची कंधई पुलिस
पट्टी तहसीलदार ने ट्रक से भेजा गो संरक्षण केंद्र पड़रीपाल, विलंब से खुला अस्पताल
मदाफरपुर (ब्यूरो)। आवारा जानवरों को लेकर किसानों का गुस्सा नहीं थम रहा है। शनिवार को सीएचसी नारायनपुर में किसानों ने आवारा मवेशियों को बंद करने के बाद गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहले कंधई पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद पट्टी तहसीलदार मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद आवारा मवेशियों को वाहनों में भरकर गो संरक्षण केंद्र पड़रीपाल भेजा। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

धान की फसल को तहस-नहस करने वाले आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने शनिवार को सीएचसी नारायनपुर में शनिवार की सुबह कैद कर दिया। सुबह जब स्वास्थ्य कर्मचारी सोकर उठे तो दंग रह गए। देखा करीब 80 की संख्या में जानवर अस्पताल में टहल रहे हैं। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। तहसीलदार पट्टी मनीष कुमार के नेतृत्व में पहुंचे कंधई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रकों पर लादकर आवारा पशुओं को पड़रीपाल पहुंचाया। इससे काफी देर बाद अस्पताल खुल सका। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed