फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women's Hospital... Cooler is out of order, AC is consuming fan air

Pratapgarh News: महिला अस्पताल... कूलर खराब, पंखे की हवा खा रहे एसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women's Hospital... Cooler is out of order, AC is consuming fan air
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से उबल रहे हैं। उमस से उनकी हालत खराब है। वार्डों में अस्पताल प्रशासन की तरफ से लगवाए गए पंखों की स्पीड धीमी है। कूलर और एसी खराब पड़े हैं। वह पंखे की हवा खा रहे हैं। शुक्रवार को पड़ताल के दौरान महिला अस्पताल में गर्मी से बचाव के इंतजाम दुरुस्त नहीं मिले।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 15 वार्ड और 100 बेड हैं। यहां रोजाना करीब 800 से ज्यादा महिला मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचती हैं लेकिन गर्मी से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। वार्डों में कूलर और एसी खराब हैं।
विज्ञापन

ठंडे पानी का भी नहीं है इंतजाम
महिला अस्पताल में मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को गर्मी में शुद्ध शीतल जल तक नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
आयुष्मान वार्ड की एसी, कूलर दोनों खराब
महिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड के कूलर और एसी खराब हैं। जबकि आयुष्मान के मरीजों को बेहतर व्यवस्था सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने आदेश दे रखा है।
बोले मरीज
महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में कुल छह पंखे हैं, एक खराब है। एसी और कूलर के इंतजाम नहीं हैं। - राज, तीमारदार निवासी सदर मोड़
-
आयुष्मान वार्ड में एसी और कूलर दोनों खराब हैं। यही हाल अन्य वार्डों का है। प्यास बुझाने के लिए बाजार से पानी खरीदकर लाना पड़ता है।
- मुकेश मिश्र, तीमारदार निवासी रैनी सतखरिया रानीगंज
-
सर्जिकल वार्ड में एसी और कूलर नहीं है। पंखा भी धीरे चल रहा है। गर्मी से हाल बेहाल है। - ज्योति, मरीज निवासी डेरवा
वर्जन----
14 एसी और सात कूलर के लिए प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इसी सप्ताह एसी-कूलर और वाटर कूलर सभी वार्डों में लगवा दिए जाएंगे।
डॉ. रमेश पांडेय, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed