{"_id":"68486d76d9a3372ee202b65b","slug":"women-will-prepare-candles-from-jail-will-get-training-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141362-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेल से महिलाएं तैयार करेंगी मोमबत्तियां, मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेल से महिलाएं तैयार करेंगी मोमबत्तियां, मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
डिजाइनिंग कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। महिलाएं पैराफिन, जेल और सोए के उत्पाद से मोमबत्ती तैयार करेंगी। 12 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को सामग्री चयन, मार्केटिंग और बिक्री का भी हुनर सिखाया जाएगा।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान समय-समय पर महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। अब महिलाओं को डिजाइनिंग कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में महिलाओं को मोम पिघलाने, सुगंध बढ़ाने, बत्ती लगाने और मोल्ड के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। महिलाएं सोए, पैराफिन और जेल से मोमबत्ती तैयार करेंगी।
विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे और सजावटी मोमबत्तियां महिलाएं तैयार करेंगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी महिलाओं को दी जाएगी। इससे महिलाएं आसानी से तैयार सजावटी मोमबत्तियों की बाजार में आसानी से कर सकेंगी।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक रवि रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में रहना, खाना भी निशुल्क रहेगा। 18 जून से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अभ्यर्थी कलर फोटो, आधार कार्ड, मार्कशीट, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक संस्थान में जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।